पटना: सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, भीड़ ने 10 गाड़ियां फूंकीं; NH पर लगा जाम

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह एक बस की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया। खबरों के अनुसार, उग्र भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त बस, पुलिस की दो गाड़ियों समेत कुल 10 वाहनों और एक ट्रैफिक बूथ को आग के हवाले कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थानों की पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

by shortkt.com
4 hours ago
पटना: सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, भीड़ ने 10 गाड़ियां फूंकीं; NH पर लगा जाम | ShortKT