बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर के नाम पटना के एसएसपी कार्यालय में एक शिकायत दर्ज हुई है। निखिल कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में खान सर पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने साल 2019 में 50 लाख रुपये लगाकर एक कोचिंग सेंटर शुरू किया था, जिस पर अब खान सर ने अपना नियंत्रण कर लिया है।