पटना में आज से शुरू होगा मेगा जॉब फेयर, 80 से ज्यादा कंपनियां 20 हजार युवाओं को देंगी नौकरी
बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त तक राज्य का सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में टाटा समूह की ट्रेंट, रिलायंस रिटेल और एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक जैसी 80 से अधिक बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। इस मेले के जरिए लगभग 20,000 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों और नियोजकों दोनों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।