पटना: बस दुर्घटना में युवक की जान गई, भड़की भीड़ ने 10 गाड़ियां फूंकीं
बिहार की राजधानी पटना में एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक की जान चली गई। इस हादसे से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और बस समेत करीब 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, भीड़ ने ट्रैफिक पुलिस की चौकी को भी जला दिया और मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों को भी रोक दिया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर रास्ते को साफ करवाया। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है।