पंत और सरफराज की जडेजा से मस्ती का वीडियो वायरल, स्टंप माइक में कैद हुई बातचीत
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का एक वीडियो चर्चा में है। इसमें सरफराज खान और ऋषभ पंत को स्टंप माइक के जरिए रवींद्र जडेजा के साथ हंसी-मजाक करते सुना गया। जडेजा के गेंदबाजी करने से ठीक पहले सरफराज ने उनसे कहा, 'जड्डू भाई, लंबा गेम है, मिल-बांटकर खाएंगे।' इसके जवाब में पंत ने जडेजा के मशहूर तलवार वाले सेलिब्रेशन का जिक्र करते हुए कहा, 'और फिर सब तलवार चलाएंगे।'