पंजाब: AAP नेता गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
पंजाब के फिरोज़पुर में आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए हथियारबंद बदमाशों ने पहले उनका पीछा किया और फिर उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है, जिसमें चुनाव से संबंधित विवाद एक मुख्य बिंदु बनकर उभरा है। गौरतलब है कि पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।