पंजाब: मंदिर के बाहर महिला भिखारी को चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी पर मामला दर्ज

पंजाब के कपूरथला में माता श्री भद्रकाली मंदिर के बाहर अपने बच्चे के साथ बैठी एक महिला भिखारी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला को लात मारते और चप्पलों से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी इस बात से नाराज था कि महिला के बच्चे ने उसकी बाइक के साथ छेड़छाड़ की थी।

by shortkt.com
4 hours ago
पंजाब: मंदिर के बाहर महिला भिखारी को चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी पर मामला दर्ज | ShortKT