पंजाब बॉर्डर पर तैनात हुई देश की पहली 'बाज ड्रोन बटालियन', 500 किमी इलाके पर रहेगी पैनी नजर
सेना की 11वीं वज्र कोर ने जालंधर कैंट में भारत की पहली 'बाज ड्रोन बटालियन' को तैनात कर दिया है। यह नई यूनिट पाकिस्तान के साथ लगती पंजाब की 500 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा की सुरक्षा और निगरानी का काम संभालेगी। इस बटालियन में स्वदेशी ड्रोन्स के अलावा हेरॉन और हर्मीस जैसे आधुनिक ड्रोन भी शामिल किए गए हैं। यह यूनिट सीमा पार होने वाली हर गतिविधि पर रियल-टाइम में नजर रखने में पूरी तरह सक्षम होगी।