पंजाब: जालंधर से गिरफ्तार हुआ अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड मंजीत, 1.4 करोड़ का था इनाम
शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने जालंधर से मंजीत सिंह बेदी को पकड़ा, जो कि भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक है। मंजीत पर FBI ने 1.5 लाख डॉलर यानी करीब 1.4 करोड़ रुपये का इनाम रखा हुआ था। वह FBI की सबसे ज्यादा वांछित धोखाधड़ी करने वालों की सूची में था। उस पर अमेरिकी सरकार के साथ 6 लाख डॉलर से अधिक की ठगी करने का आरोप है।