पंजाब चुनाव: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को मिला टिकट, इस पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

खालिस्तान समर्थक और जेल में कैद लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी 'अकाली दल (वारिस पंजाब दे)' ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने पहले प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बस्सी पठाणा सीट से सतवंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सतवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए केहर सिंह के बेटे हैं। गौरतलब है कि केहर सिंह को साल 1989 में फांसी की सजा दी गई थी।

by shortkt.com
4 hours ago
पंजाब चुनाव: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को मिला टिकट, इस पार्टी ने बनाया उम्मीदवार | ShortKT