पंजाब को बदनाम करने के आरोप पर हरभजन सिंह ने दी प्रतिक्रिया
एक X यूजर ने सांसद हरभजन सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा, 'हर कोई शेर-ए-पंजाब लीग की प्रशंसा कर रहा है, लेकिन हरभजन केवल पंजाब की छवि खराब करने वाले ट्वीट ही करते हैं।' इस पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा, 'शेर-ए-पंजाब लीग का यह कोई पहला साल नहीं, बल्कि चौथा साल है। यह बीसीसीआई के अंतर्गत आता है और सरकार ने इसे अपनी उपलब्धियों में गिनाने के अलावा कोई नया काम नहीं किया है।'