अभिनेत्री शहनाज़ गिल का कहना है कि उन्हें पंजाबी फिल्मों में काम करने के बेहतर विकल्प मिलते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है कि उन्हें बॉलीवुड से काम के ऑफर नहीं मिल रहे हैं, लेकिन पंजाबी इंडस्ट्री में वह एक स्टार का दर्जा हासिल कर चुकी हैं। शहनाज़ ने कहा, 'यह बात सच है कि लोग उगते सूरज को ही सलाम करते हैं।' साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि बॉलीवुड में वह केवल तभी काम करेंगी जब उन्हें कोई प्रभावशाली भूमिका मिलेगी।