न्यू मैक्सिको के चिड़ियाघर में मादा एप ने की घायल पक्षी की मां जैसी देखभाल
अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित एक चिड़ियाघर में एक रॉबिन पक्षी गलती से बंदरों के बाड़े में जा गिरा। वहां मौजूद 'ईव' नाम की एक मादा एप ने उस पक्षी को संभाल लिया और उसकी मां की तरह परवाह करती दिखी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में ईव पक्षी को अपनी गोद में लिए उसे प्यार करती और सहलाती दिखाई दे रही है। चिड़ियाघर के एक स्टाफ सदस्य ने बताया कि जब भी पक्षी चहचहाता था, तो ईव उसे चुप कराने और शांत रखने का प्रयास करती थी।