न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने साझा किया 30 साल पुराना वाकया, बोले- 'मुस्लिम होने पर नहीं, इंसानियत के नाते किया अंतिम संस्कार'

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में साल 1996 में हरियाणा के चरखी दादरी में हुए विमान हादसे का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस वक्त दो विमान आपस में टकरा गए थे। भागवत के अनुसार, "दोनों विमान अरब देशों के थे और उनमें सवार ज्यादातर यात्री मुस्लिम थे। उस समय हमारे स्वयंसेवक ही सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने न केवल घायलों की मदद की, बल्कि शवों को बाहर निकाला, उनका अंतिम संस्कार करवाया और परिजनों की पहचान करने में भी पूरी मदद की।" भागवत ने आगे कहा कि उस दौरान हमने एक बार भी यह नहीं सोचा कि वे मुस्लिम हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने साझा किया 30 साल पुराना वाकया, बोले- 'मुस्लिम होने पर नहीं, इंसानियत के नाते किया अंतिम संस्कार' | ShortKT