नौकरी जाने के बाद बर्तन धोने का काम शुरू करने वाले शख्स ने बताई वजह
एक 29-वर्षीय रेडिट यूज़र ने साझा किया, "अप्रैल में मेरी नौकरी छूट गई थी। मुझे एक अच्छा सेवरेंस पैकेज मिला है, जो अगले 9 महीनों तक मेरा खर्च उठा सकता है, साथ ही नवंबर तक मुझे बेरोज़गारी भत्ता भी मिलता रहेगा।" उसने आगे कहा, "पिछले चार महीनों में मेरी जीवनशैली पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। मेरे पास पर्याप्त पैसे हैं, लेकिन मुझे खाली बैठकर बेकार महसूस हो रहा था। इसलिए, मैंने 11 डॉलर प्रति घंटे की दर से बर्तन धोने की नौकरी करने का निर्णय लिया है। मैं यह काम पैसों की ज़रूरत के लिए नहीं कर रहा हूँ।"