नौकरी छूटे तो कितने दिन चलेगी बचत? फाइनेंशियल रनवे के जरिए जानें अपना बैकअप
अगर आपकी कमाई का जरिया बंद हो जाए, तो आपकी जमा-पूंजी कितने वक्त तक घर का खर्च उठा पाएगी, इसे 'फाइनेंशियल रनवे' के जरिए आसानी से मापा जा सकता है। इसका तरीका यह है कि अपनी कुल बचत को सालाना खर्च से भाग दें और फिर उसे 12 से गुणा कर लें। मान लीजिए कि आपकी बचत 10 लाख रुपये है और साल भर का खर्च 12 लाख रुपये है, तो ऐसी स्थिति में आपका फाइनेंशियल रनवे 10 महीने का होगा।