नौकरी गंवाने पर बेटे की पिता से हुई बातचीत वायरल, पिता के शब्दों ने जीता लोगों का दिल
यूके में काम करने वाले भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल कैश अंसारी की नौकरी छूट गई। इसके बाद उनकी अपने पिता के साथ हुई 13 मिनट की फोन कॉल का ब्यौरा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुश्किल घड़ी में कैश के पिता ने नाराजगी या हताशा दिखाने के बजाय धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखी। उन्होंने अपने बेटे को हौसला देते हुए कहा कि वह प्रयास जारी रखे और अगर बात न बने, तो बेझिझक घर वापस आ जाए।