नोएडा: शादी के एक महीने बाद ही नवविवाहिता ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान
उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-108 की डिवाइन मिडोज़ सोसायटी में एक नई नवेली दुल्हन ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। 24 साल की कामिनी की मौत की पुष्टि हुई है, जिसकी शादी बीते 11 जुलाई को ही हुई थी। वहीं, मृतका के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।