नोएडा: रिक्शा चालक का अपने डॉगी के साथ काम पर जाने का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक रिक्शा चालक और उसके पालतू कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रिक्शा चलाने वाला व्यक्ति अपने डॉगी को रोज़ साथ लाता है। उसने रिक्शे के आगे एक टोकरी बांधी है, जिसमें कुत्ता आराम से बैठा रहता है, जबकि पीछे की सीटों पर यात्री सवार होते हैं। इस प्यारे नज़ारे को देखकर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया कि दुनिया को ऐसा ही होना चाहिए।