नोएडा: महिला के भेष में फ्लैट में घुसा चोर, 13 मिनट में लॉकर से उड़ाए 2 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-150 की एक पॉश सोसाइटी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक फ्लैट से 2 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी शनिवार को सलवार-सूट पहने और लाल दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाकर घर के अंदर दाखिल हुआ। चोर ने केवल 13 मिनट के भीतर लॉकर तोड़कर पूरी घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

by shortkt.com
4 hours ago
नोएडा: महिला के भेष में फ्लैट में घुसा चोर, 13 मिनट में लॉकर से उड़ाए 2 लाख रुपये | ShortKT