नॉर्थ चैनल को पार करने वाली सबसे युवा महिला बनीं दिव्या महाजन

नासिक की रहने वाली 16 साल की ओपन-वॉटर तैराक दिव्या महाजन ने उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच मौजूद नॉर्थ चैनल को तैरकर पार करने वाली सबसे कम उम्र की महिला का खिताब अपने नाम कर लिया है। दिव्या ने 15 घंटे और 50 मिनट तक लगातार तैरते हुए लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय की। इस चुनौतीपूर्ण तैराकी के दौरान पानी का तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था।

by shortkt.com
3 hours ago
नॉर्थ चैनल को पार करने वाली सबसे युवा महिला बनीं दिव्या महाजन | ShortKT