नेपाल: 9 दिन तक सुरंग में फंसे रहे संजय शाह, बोले- 'हरे कृष्ण' का जाप कर बची जान

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के नौ दिन बाद त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से सुरक्षित निकाले गए दो लोगों में से एक, 30 वर्षीय संजय शाह ने अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे रहने के दौरान वे लगातार महामंत्र और 'हरे कृष्ण' का जाप करते रहे। शाह ने कहा, "मैं कंट्रोल रूम में तैनात था और मैंने सभी को बाहर निकलने में मदद की, लेकिन जब तक मेरी बारी आई, काफी देर हो चुकी थी। उस दौरान मुझे अंदर अन्य लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं।"

by shortkt.com
4 hours ago
नेपाल: 9 दिन तक सुरंग में फंसे रहे संजय शाह, बोले- 'हरे कृष्ण' का जाप कर बची जान | ShortKT