नेपाल में 900 मौतों वाली बाढ़ पर चीन ने दी सफाई, समय पर सूचना देने का किया दावा
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में 900 से अधिक लोगों की जान जाने के बाद, चीन ने उन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है जिनमें कहा गया था कि उसने समय रहते जानकारी साझा नहीं की। चीनी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने नेपाल को आवश्यक चेतावनी और डेटा सही समय पर मुहैया कराया था। बता दें कि नेपाल ने पहले यह आरोप लगाया था कि उन्हें ग्लेशियरों में होने वाली हलचल और भूस्खलन जैसे संभावित खतरों के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था।