नेपाल में राहत कार्य: मलबे में फंसी 60 वर्षीय महिला 11 दिन बाद सुरक्षित निकाली गई
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बेत्रावती में एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी। मलबे में दबे इसी घर की सबसे ऊपरी मंजिल से 10-11 दिन बाद एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जीवित बाहर निकाला गया है। 'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार, जब महिला को मलबे से बाहर लाया गया, तो वह अचेत अवस्था में थी। रेस्क्यू के तुरंत बाद, उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए नेपाली सेना की मैथिली बैरक में शिफ्ट कर दिया गया।