नेपाल में भीषण बाढ़ का कहर: 160 से ज्यादा लोगों की मौत, 750 अभी भी लापता
नेपाल में बुधवार दोपहर को आई भयावह बाढ़ के कारण अब तक 160 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, और यह आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है। प्रशासन के अनुसार, 130 से अधिक भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। जानकारों का मानना है कि हिमालय के ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने से यह बाढ़ आई, जिसके चलते बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ।