नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, दो लोगों ने दी जान
नेपाल में बालेन शाह प्रशासन के विरोध में जेन-जी एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान दो व्यक्तियों द्वारा आत्मदाह करने की दुखद घटना सामने आई है। सरकार ने भूमिहीन झुग्गीवासियों को बिना किसी पुनर्वास योजना के हटाने का निर्णय लिया है, जिसके विरोध में सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 'गरीबों पर जुल्म बंद करो' और 'अवैध गिरफ्तारियां बंद करो' जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया।