नेपाल में बाढ़ के बीच भारत की मदद की पेशकश, काठमांडू ने क्यों ठुकराया प्रस्ताव?
नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद भारत ने वहां राहत और बचाव कार्यों में सहयोग देने का प्रस्ताव रखा था। खबरों के मुताबिक, नेपाल ने भारतीय रेस्क्यू टीम को बुलाने से मना कर दिया है। इसके पीछे सरकार का तर्क है कि साल 2015 के विनाशकारी भूकंप के समय बड़ी तादाद में विदेशी टीमों के आने से राहत कार्यों के तालमेल और प्रबंधन में काफी दिक्कतें आई थीं।