नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के गंडक बैराज के सभी 36 गेट क्यों खोले गए?
नेपाल से आने वाले पानी के भारी दबाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बिहार के वाल्मीकिनगर में मौजूद गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए हैं। दोपहर तक बैराज से करीब 86,000 क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी, जबकि नेपाल के देवघाट में नदी का जलस्तर 4.77 मीटर मापा गया। पूरे राज्य में फिलहाल हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।