नेपाल में बाढ़ का खौफनाक मंजर: पानी के तेज बहाव में तिनके की तरह बही विशाल चट्टान
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पानी अपने साथ भारी-भरकम पत्थरों को भी आसानी से बहा ले गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बड़ा चट्टानी टुकड़ा पानी के प्रचंड वेग में किसी कागज के टुकड़े की तरह बहता दिखाई दे रहा है। बुधवार को हुई इस तबाही में अब तक 160 लोगों की जान जा चुकी है और 750 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।