नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट के विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के ऊपरी हिस्सों में अभी भी अवरोध बना हुआ है, जिसके कारण दोबारा भीषण बाढ़ आने की आशंका है। वैज्ञानिकों के अनुसार, भोटे कोशी और त्रिशूली नदी के आसपास बसे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ा जोखिम है। गौरतलब है कि बुधवार को नेपाल में आई अचानक बाढ़ के कारण अब तक कम से कम 160 लोगों की जान जा चुकी है।