नेपाल में आई तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें इसरो ने की जारी, ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटने से मची आपदा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ की 'बिफोर और आफ्टर' सैटेलाइट इमेजेस साझा की हैं। इसरो की शुरुआती जांच के मुताबिक, इस आपदा की बड़ी वजह ग्लेशियर का करीब दो-तिहाई हिस्सा टूटकर गिरना है, जिसके चलते बर्फ और मलबे का बहाव इतनी तेजी से हुआ कि बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसरो के अनुसार, इस घटना से रासुवा, रासुवागढ़ी, तिमुरे और त्रिशूली नदी के आसपास के क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
नेपाल में आई तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें इसरो ने की जारी, ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटने से मची आपदा | ShortKT