नेपाल में अज्ञात शवों को दफनाया जाएगा, पहचान होने पर परिजनों को सौंपे जाएंगे अवशेष
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बरामद हुए शवों के सड़ने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने उन्हें दफनाने का निर्णय लिया है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, उनका डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा जा रहा है और उन्हें एक विशेष नंबर दिया गया है। भविष्य में जब परिजन सामने आएंगे, तो वे डीएनए मिलान के जरिए शव की पहचान कर सकेंगे। पुष्टि होने पर कब्र खोदकर शव को निकालकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।