नेपाल बाढ़: 265 मजदूरों को सुरंग में फंसा छोड़ भागा चीनी सुपरवाइजर
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे 265 मजदूरों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वहां काम करने वाले राज छेत्री ने आरोप लगाया है कि चीनी सुपरवाइजर इन सभी मजदूरों को सुरंग में ही छोड़कर वहां से निकल गया। छेत्री के अनुसार, जब मजदूरों ने तेज आवाजें सुनीं, तो उन्होंने बाहर जाने की इजाजत मांगी। तब सुपरवाइजर ने उन्हें वहीं रुकने को कहा और खुद हालात देखने के बहाने वहां से भाग गया।