नेपाल बाढ़: साड़ी बनी जीवन रक्षक, बाल-बाल बचे 21 भारतीय तीर्थयात्री
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्री सुरक्षित भारत वापस आ गए हैं। एक यात्री ने आपबीती साझा करते हुए बताया कि उनकी गाड़ी भारतीय दूतावास के करीब फंस गई थी। उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी 5 फीट भी आगे-पीछे होती, तो वे सभी बाढ़ की चपेट में आ जाते। इस संकट के समय, रत्नकुमार और उनकी पत्नी पूंगुझली ने सूझबूझ दिखाते हुए साड़ी को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया और कीचड़ में फंसी 4-5 महिलाओं की जान बचाई।