नेपाल: जिस स्कूल में प्रिंसिपल ने 1600 छात्रों को बचाया, उसे फिर से तैयार करेगा भारत
नेपाल स्थित त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल बाढ़ की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया था। हालांकि, प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी ने अपनी तत्परता और समझदारी दिखाते हुए 1600 से अधिक विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने प्रिंसिपल राजेंद्र से भेंट की और आश्वासन दिया कि इस स्कूल को दोबारा बनाने में भारत हर संभव मदद करेगा।