नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में भी कैसे बच गया हरे रंग का यह घर?
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कई मकानों को जमींदोज कर दिया, लेकिन हरे रंग का एक घर पूरी तरह सुरक्षित रहा। वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, इस घर की मजबूती का राज इसका कंक्रीट फ्रेम है, जिसने पानी के तेज बहाव, मलबे और पत्थरों के भारी दबाव को झेल लिया। इसके अलावा, यह घर मुख्य धारा से दूर ऊंचाई पर स्थित था और इसका छोटा आकार भी पानी के बहाव को मोड़ने में कारगर साबित हुआ।