नेपाल की मंत्री ने रोती हुई बच्ची को अपना दूध पिलाकर चुप कराया
नेपाल की मंत्री सीता बादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 17 दिन की एक बच्ची को स्तनपान कराती नजर आ रही हैं। खबरों के अनुसार, यह बच्ची उन 20 बच्चों में से एक है जिन्हें 18 जुलाई को नेपाल चिल्ड्रन ऑर्गनाइज़ेशन के 'बाल मंदिर' से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। बच्ची काफी देर से रो रही थी, जिसके बाद मंत्री ने उसे अपनी गोद में लेकर शांत कराया।