नेपाल आपदा: सुरक्षित घर लौटीं मानसी पारेख, मलबे में दबे लोगों को लेकर जताई चिंता
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई अभिनेत्री मानसी पारेख नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद सकुशल मुंबई पहुंच गई हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस आपदा में एक पूरा गांव नष्ट हो गया और चारों तरफ केवल मिट्टी का ढेर नजर आ रहा है। मानसी ने कहा कि मलबे के नीचे दबे लोगों को खोज पाना बहुत चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने इस पूरी घटना को अत्यंत भयावह और दुखद करार दिया है।