नेपाल आपदा: बस से कूदकर और 500 सीढ़ियां चढ़कर बची भारतीय मूल के कपल की जान
अमेरिका में रहने वालीं भारतीय मूल की अंजना राजा और उनके साथी पट्टाभिरामन वेंकटेशन ने नेपाल में आई बाढ़ के दौरान बाल-बाल अपनी जान बचाई। रसुवा ज़िले में जब उन्होंने पानी और मलबे की 60 से 70 फीट ऊंची लहरें अपनी तरफ आते देखीं, तो वे तुरंत बस से बाहर कूद गए। इसके बाद, उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए कुछ ही पलों में 500 सीढ़ियां पार कीं और सुरक्षित रहने के लिए एक तबेले में रात गुजारी।