नीम करौली बाबा की पुश्तैनी जायदाद को लेकर विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला
कैंची धाम के मशहूर नीम करौली बाबा की पैतृक संपत्ति को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में स्थित बाबा के जन्मस्थान पर मौजूद उनके पुराने घर, मंदिर और डाक बंगलिया ट्रस्ट की जमीन को लेकर बाबा का परिवार और ट्रस्ट एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। बाबा नीम करौली के छोटे बेटे धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियों ने इस मामले में जिलाधिकारी को एक औपचारिक पत्र सौंपा है।