राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने गुरुवार को एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह कैंसर जैसी बीमारी को क्रोसीन देकर ठीक नहीं किया जा सकता, उसी तरह पेपर लीक की समस्या का समाधान केवल मीडिया में बयान देने से नहीं निकलेगा, बल्कि इसके लिए ठोस संस्थागत बदलाव जरूरी हैं। चड्ढा ने आगे कहा कि नीट परीक्षार्थियों का गुस्सा वाजिब है और उनकी पीड़ा बिल्कुल सही है।