निवेशकों को हुआ ₹5 लाख करोड़ का फायदा, शेयर बाज़ार में 5 दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक
भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को 5 कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद ब्रेक लगा और सेंसेक्स 776.01 अंक की तेज़ी के साथ 76,835.78 जबकि निफ्टी 228.50 अंक उछलकर 23,995.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 27 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं और इटरनल आज की टॉप गेनर रही। इस उछाल से निवेशकों को ₹5,19,093 करोड़ का फायदा हुआ।