निरहुआ को लेकर पूछे गए सवाल पर आम्रपाली का फूटा गुस्सा, कहा- कुछ भी बोलने से पहले सोचें
सोशल मीडिया पर 'भोजपुरी बवाल' का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। इसमें होस्ट शुभांकर मिश्रा ने जब अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से पूछा कि 'क्या निरहुआ आपके भैया हैं?', तो वह काफी नाराज हो गईं। इसके बाद जब शुभांकर ने उनसे कहा कि 'आप यह क्यों नहीं मान लेतीं कि आप उनसे प्यार करती हैं', तो आम्रपाली ने जवाब दिया, "वे मेरे साथ काम करने वाले कलाकार हैं। उनके बच्चे मेरे अच्छे दोस्त हैं। मेरे बारे में कोई भी बात कहने से पहले आप एक बार जरूर सोच लीजिएगा।"