नितिन गडकरी के 'अब काम नहीं कर सकता' वाले बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने 30 साल के राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि अब उनमें पहले जितना काम करने की क्षमता नहीं रही है और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी को आगे आने का अवसर दिया जाए। गडकरी की इस टिप्पणी के बाद अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं।