निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी कोर्ट का फैसला टला, पन्नू सुनवाई में रहना चाहता है मौजूद

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को दी जाने वाली सजा की तारीख को 20 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया है। निखिल गुप्ता पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रचने का आरोप है। सरकारी वकीलों ने अदालत को जानकारी दी कि इस मामले में जिसे निशाना बनाया गया था, वह खुद कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहता है। गौरतलब है कि गुप्ता ने पन्नू की हत्या की साजिश में अपनी भूमिका को पहले ही स्वीकार कर लिया था।

by shortkt.com
5 hours ago
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी कोर्ट का फैसला टला, पन्नू सुनवाई में रहना चाहता है मौजूद | ShortKT