निकाह-हलाला की आड़ में यौन शोषण को जायज नहीं माना जा सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निकाह, हलाला और तीन तलाक से संबंधित एक केस में नौ आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करने से मना कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि गंभीर आपराधिक मामलों से बचने के लिए पर्सनल लॉ का सहारा नहीं लिया जा सकता। उल्लेखनीय है कि इन आरोपियों पर हलाला के नाम पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है।

by shortkt.com
4 hours ago
निकाह-हलाला की आड़ में यौन शोषण को जायज नहीं माना जा सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट | ShortKT