नासिक: डिनर में मटन-दही खाने के बाद महिला की मौत, पति की हालत नाजुक
महाराष्ट्र के नासिक में रविवार रात मटन और दही का सेवन करने के बाद एक दंपत्ति की सेहत बिगड़ गई। इसमें 68 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं 78 वर्षीय उनके पति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, यह घटना मटन और दही के मिश्रण के कारण नहीं, बल्कि फूड पॉइज़निंग की वजह से हुई है। संभावना है कि मटन बासी था या दही में हानिकारक बैक्टीरिया पनप गए थे।