नागा शख्स की ऑनलाइन KYC में आई दिक्कत, 3 लोगों ने जबरन आंखें खोलकर की कोशिश
नागालैंड के मंत्री तेमजें इम्ना अलोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें एक नागा व्यक्ति बायोमेट्रिक ऐप के जरिए अपना वेरिफिकेशन करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तीन अन्य लोग अपनी उंगलियों से उसकी आंखें खोलने का प्रयास कर रहे हैं, इसके बावजूद वेरिफिकेशन सफल नहीं हो सका। इस पर अलोंग ने टिप्पणी करते हुए लिखा, 'यह संघर्ष वास्तविक है।'