नागपुर: वॉटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 50 लोग अस्पताल में भर्ती

रविवार देर रात नागपुर के गोधनी नगर पंचायत स्थित एक वॉटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद प्रभावित लोगों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर हरेश कालशेकर ने बताया कि करीब 40 लोगों का अभी भी उपचार जारी है, जबकि 12 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

by shortkt.com
4 hours ago
नागपुर: वॉटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 50 लोग अस्पताल में भर्ती | ShortKT