नागपुर: मंदिर में दानपेटी चोरी करने से पहले भगवान से मांगी माफी, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नागपुर के एक मंदिर में दो लोग दानपेटी तोड़कर पैसे चुराते नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक शख्स भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगता दिख रहा है, जबकि उसका साथी दानपेटी का ताला तोड़ने में लगा है। यह वारदात 28 जुलाई की रात लगभग 2:20 बजे अंजाम दी गई।